
UP Weather Update:आगरा में भीषण गर्मी से लोग परेशान, इन जिलों में पड़ सकती है बारिश
Zee News
आगरा में गर्मी का प्रकोप इस कदर छाया हुआ है कि लोग अपने घरों से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं. लोग केवल जरूरी काम होने पर घरों से निकल रहे हैं. जिसके कारण सड़कों पर संनाटा पसरा हुआ है.
आगरा: उत्तर प्रदेश में इस वक्त कहीं बारिश शुरू हो चुकी है तो कहीं लोग गर्मी से बेहाल हैं. आगरा में गर्मी का प्रकोप इस कदर छाया हुआ है कि लोग अपने घरों से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं. लोग केवल जरूरी काम होने पर घरों से निकल रहे हैं. जिसके कारण सड़कों पर संनाटा पसरा हुआ है. गौरतलब है कि प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में पारा 40 के पार पहुंच गया है. जिनमें सबसे अधिक 42.2 डिग्री तापमान आगरा का ही दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने शुक्रवार को आगरा समेत फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर जिलों में हीट वेव की चेतावनी देते हुए येलो अर्लट जारी किया था.More Related News
