
UP Weather News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट, 27 जिलों में बनी रहेगी उमस भरी गर्मी
Zee News
UP Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक पूर्वांचल से पश्चिम की तरफ पहुंची नमी की वजह से अब संभावित बारिश का अनुमान वेस्ट यूपी में देखने को मिलेगा. वहीं लख़नऊ समेत 27 जिलों में उमर भरी गर्मी बढ़ेगी.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लोगों को अगले कुछ दिन उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ेगा. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 20 अगस्त तक उमस भरी गर्मी रहेगी. मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक पूर्वांचल से पश्चिम की तरफ पहुंची नमी की वजह से अब संभावित बारिश का अनुमान वेस्ट यूपी में देखने को मिलेगा. वहीं लख़नऊ समेत 27 जिलों में उमर भरी गर्मी बढ़ेगी. वेस्ट यूपी के इन 17 जिलों में बारिश के आसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 17 जिलों मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, बदायूं, बरेली, बुलंदशहर,संभल, अलीगढ़, कासगंज, मैनपुरी और फर्रुखाबाद जिलों में में बारिश के आसार हैं. इसके अलावा सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, कुशीनगर श्रावस्ती बलरामपुर जिले में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.More Related News
