
UP Vidhansabha Chunav 2022: कांग्रेस पार्टी का बड़ा फैसला, टिकट के लिए प्रत्याशियों से मांगे आवेदन, ये हैं तारीख
Zee News
विधानसभा टिकट के लिए 11 सितंबर से 25 सितंबर तक आवेदन भरे जाएंगे, जिन्हें प्रत्याशियों को जिला मुख्यालय और पीसीसी पर जमा करने होंगे.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सभी पार्टियों ने जोरों-शोरों से तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी बीच शनिवार को कांग्रेस ने एक बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, मिशन 2022 को देखते हुए पार्टी ने टिकट के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. विधानसभा टिकट के लिए 11 सितंबर से 25 सितंबर तक आवेदन भरे जाएंगे. ये आवेदन पत्र जिला मुख्यालय और पीसीसी पर जमा होंगे. पार्टी जल्द ही आवेदन मंगाकर प्रत्याशियों पर विचार करेगी. 6 घंटे तक चली मैराथन मीटिंग गौरतलब है कि कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार कर रही हैं. इसी कड़ी में वो अपने उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं. 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के संगठन को मजबूती से खड़ा करने के लिए आज सुबह से ही प्रियंका गांधी कांग्रेस कार्यालय पर बैठक कर रही थीं. लगातार 6 घंटे की बैठक के बाद 4:00 बजे प्रियंका गांधी आवास के लिए निकलीं. इस मीटिंग में विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस 25 सितंबर को करीब 40 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने जा रही है. इसकी पहली लिस्ट खुद प्रियंका गांधी वाड्रा जारी करेंगी.More Related News
