
UP Unlock: यूपी में और बढ़ी रियायत, 5 जुलाई से खुलेंगे जिम, मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हॉल
Zee News
उत्तर प्रदेश में 5 जुलाई से मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों (Cinema Hall), जिम (Gym), स्पोर्ट स्टेडियम को खोलने की इजाज़त दी गई है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी हुकूमत ने लंबे वक्त से बंद चल रहे सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, जिम और स्टेडियम को पांच जुलाई से खोलने की इजाज़त दे दी है. अब यूपी में नए आदेश के मुताबिक, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, स्टेडियम 50 फीसदी कैपेसिटी साथ खुलेंगे. हुकूमक ने नया आदेश जारी करते हुए ये साफ कर दिया है कि इस दौरना कोरोना प्रोटोकॉल पर सख्ती से अमल किया जाएगा. अगर कहीं भी नियमों की खिलाफवर्ज़ी हुई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.More Related News
