
UP School Reopening 2021: कल से खुल रहे हैं UP के प्राइमरी स्कूल, लेकिन ऑनलाइन ही जारी रहेंगी क्लासेज
Zee News
UP School Reopening 2021: बेसिक एजुकेशन डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश ने 1 जुलाई से बेसिक एजुकेशन के स्कूलों को खोलने की इजाज़त दी है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की हुकूमत ने कल यानी 1 जुलाई से बेसिक एजुकेशन के स्कूलों को खोलने का फैसला किया है. रियासत में पिछले 100 दिनों से स्कूल बंद पड़े हैं. हालांकि, अभी सकूलों में बच्चों को नहीं बुलाया जा रहा है, बल्कि अभी सिर्फ सकूलों में टीचर्स को बुलाया जा रहा है. स्कूलों से टीचर्स लेंगे ऑनलाइन क्लासेस बेसिक एजुकेशन डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश ने 1 जुलाई से बेसिक एजुकेशन के स्कूलों को खोलने की इजाज़त दी है. अब क्लास 1 से 8 तक बच्चों को टीचर्स स्कूलों से ही ऑनलाइन पढ़ाएंगे. वहीं, कल से स्कूल खुलने को लेकर स्कूल इतजामिया ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. स्टाफ रूम को सैनिटाइज कराने के साथ ही स्कूलों में साफ-सफाई का काम भी शुरू हो चुका है.More Related News
