
UP School: उत्तर प्रदेश में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, अब इस तारीख तक रहेंगे बंद
Zee News
राज्य के सभी स्कूल स्कूलों को 20 मई तक बंद रहेंगे. इससे पहले कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद किए जाने का आदेश जारी किया था.
लखनऊ: राज्य में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने फैसला किया है कि राज्य में अब वीकेंड लॉकडाउन दो की बजाए दिन का होगा. यानी शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक पूरे उत्तर प्रदेश लॉकडाउन रहेगा. इसके अलावा सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि राज्य के सभी स्कूल स्कूलों को 20 मई तक बंद रहेंगे. यूपी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया है कि 20 मई 2021 तक कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय/सहायता प्राप्त/ मान्यता प्राप्त /कस्तूरबा विद्यालय और अन्य बोर्ड के स्कूलों बंद रहेंगे. उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ सतीश द्विवेदी ने इस संबंध में ट़्वीट कर जानकारी दी है.More Related News
