
UP: Prayagraj में सड़क किनारे सब्जी बेचते दिखे सीनियर IAS, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल
Zee News
यूपी में एक सीनियर IAS अफसर ने काफी देर तक सड़क पर बैठकर सब्जियां बेचीं. उनका यह फोटो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
लखनऊ: यूपी में एक सीनियर IAS अफसर ने काफी देर तक सड़क पर बैठकर सब्जियां बेचीं. उन्हें सब्जी बेचते देख दोस्त ने फोटो खींचा, जो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. सीनियर IAS अफसर को सड़क पर सब्जी बेचते देख हर कोई हैरान रह गया. रिपोर्ट के मुताबिक सब्जी बेचने वाले अफसर और कोई नहीं बल्कि डॉ. अखिलेश मिश्रा (Dr. Akhilesh Mishra) थे. वे उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग में विशेष सचिव हैं. अफसर होने के साथ ही वे अच्छे कवि भी हैं और अक्सर कवि सम्मेलनों में शामिल होते रहते हैं.More Related News
