
UP POLICE के एक सब इंस्पेक्टर ने डूबते हुए शख्स को बचाने के लिए नदी में लगाई छलांग, देखें VIRAL VIDEO
Zee News
पुलिस के मुताबिक सब इंस्पेक्टर नदी के किनारे ड्यूटी पर तैनात थे, तभी उन्होंने एक आदमी के नदी में गिरने की आवाज सुनी. उन्होंने फ़ौरन खुद की जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी.
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश की पुलिस अक्सर अपनी छवि को लेकर बदनाम रहती है. उसके काम करने के तौर तरीकों पर लोग सवाल खड़े करते रहते हैं. लेकिन कभी -कभी इस बनी-बनाई छवि को तोडकर जब पुलिस कोई काबिले ज़िक्र काम करती है तो अवाम भी उसकी हौसला अफजाई करने में कोई कोर-कसर नहीं छोडती है. अलीगढ़ में ऐसा ही एक मामला पेश आया है जब एक पुलिस वाले ने अपनी जान की परवाह न करते हुए एक शख्स को डूबने से बचा लिया. अब इस पुलिस वाले की लोग जमकर तारीफ़ कर रहे हैं. " के जांबाज सब इंस्पेक्टर आशीष-बचपन में तैराकी सीखी,उसके बाद कही सालों तक तैराकी नहीं की, लेकिन डूबते हुए की जान बचाने के लिए खाकी किस कदर समर्पित है यह दुनिया को दिखा दिया.." सब इंस्पेक्टर आशीष को प्रशस्ति पत्र एवं ₹25000 प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की जाती है — Kalanidhi Naithani (I.P.S) (@ipsnaithani)More Related News
