
UP Panchayat Election: अयोध्या में BJP को तगड़ा झटका, सपा ने बदले सियासी समीकरण
Zee News
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव परिणाम BJP के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे. अयोध्या में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के समर्थन वाले उम्मीदवारों ने जिला स्तर पर 22 सीटें जीती हैं.
अयोध्या: केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा तमाम प्रयास किए जाने के बावजूद अयोध्या में पंचायत चुनाव के परिणाम बीजेपी (BJP) के पक्ष में नहीं रहे हैं और जिले की 40 जिला पंचायत सीटों में से BJP को महज आठ सीटें मिली हैं. विपक्षी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का दावा है कि पिछले महीने हुए पंचायत चुनावों में उसे सबसे ज्यादा फायदा हुआ है. भाजपा ने माना खराब प्रदर्शन समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुताबिक उसके समर्थन वाले उम्मीदवारों ने जिला स्तर पर 22 सीटें जीती हैं. दूसरी बसपा (BSP) का दावा है कि उसके उम्मीदवारों ने अयोध्या में जिला पंचायत की चार सीटें जीती हैं. पूरे राज्य में सफलता के BJP के दावे के विपरीत अयोध्या इकाई ने यह स्वीकार किया है कि उनका प्रदर्शन आशा के अनुरुप नहीं रहा है.More Related News
