
UP: Mirzapur के दौरे पर जाएंगे गृह मंत्री Amit Shah! Vindhyachal Corridor का करेंगे शिलान्यास
Zee News
Amit Shah To Lay Foundation Stone Of Vindhyachal Corridor: विंध्याचल कॉरिडोर करीब 320 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा. मिर्जापुर में मंदिर जाने वाले रास्ते को भी चौड़ा किया जाएगा.
मिर्जापुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जल्द उत्तर प्रदेश के दौरे पर जा सकते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्री 1 अगस्त को मिर्जापुर पहुंच सकते हैं. इस दौरान अमित शाह मिर्जापुर में विंध्याचल कॉरिडोर की शुरुआत करेंगे. बता दें कि विंध्याचल मंदिर पर कॉरिडोर का निर्माण प्रस्तावित है. इसके अलावा मंदिर परिसर का विस्तार होगा और परिक्रमा मार्ग भी बनाया जाएगा.More Related News
