
UP: Kalyan Singh के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक घोषित, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
Zee News
UP Former CM Kalyan Singh Passes Away: लंबी बीमारी के बाद यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हो गया. इस दुखद घटना पर पीएम मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने शोक जताया.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (Former CM Of UP) और बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह (Kalyan Singh Passes Away) का शनिवार रात करीब 9 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वह 89 साल के थे. कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को नरौरा में गंगा के घाट पर किया जाएगा. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताते हुए उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. उन्होंने उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की है.More Related News
