
UP: Husband ने Wife के Private Part पर किया हमला, गिरफ्तार
Zee News
Husband Attack On Wife's Private Part: पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है. महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.
रामपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में रामपुर के मिलक थाना इलाके में महिला के साथ बेरहमी की एक सनसनीखेज वारदात हुई. यहां पति ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर हमला (Husband Attack On Wife's Private Part) कर दिया. इस अटैक में महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई. आरोप है कि घटना को अंजाम देते वक्त महिला के पति ने उसके हाथ-पैरों को भी बांध दिया. महिला दर्द से चिल्लाती रही लेकिन उसके बेरहम पति को बिल्कुल भी दया नहीं आई. बाद में किसी तरह पीड़िता ने अपनी मां और भाई को घटना के बारे में जानकारी दी.More Related News
