
UP Election: Owaisi ने 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान, इन Parties को हो सकता है नुकसान
Zee News
AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि वह यूपी विधानसभा चुनावों में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. फिलहाल उनका गठबंधन केवल ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के साथ है.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) नजदीक हैं और हर गुजरते दिन के साथ यहां सियासत गरमा रही है. सत्तारुढ़ बीजेपी (BJP) से लेकर बसपा (BSP), सपा (SP) समेत सभी पार्टियां जमकर सक्रिय हैं. गठबंधन को लेकर भी रणनीतियां बन रही हैं. इसी बीच AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने यूपी चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. ओवैसी ने कहा है कि उनकी पार्टी AIMIM उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उ.प्र. चुनाव को लेकर मैं कुछ बातें आपके सामने रख देना चाहता हूँ:- ओवैसी ने ट्वीट कर कहा है, 'उ.प्र. चुनाव को लेकर मैं कुछ बातें आपके सामने रखना चाहता हूं- 1) हमने फैसला लिया है कि हम 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे, पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हमने उम्मीदवार आवेदन पत्र भी जारी कर दिया है. 2) हम ओम प्रकाश राजभर साहब 'भागीदारी संकल्प मोर्चा' के साथ हैं. 3) हमारी अन्य किसी पार्टी से चुनाव या गठबंधन के सिलसिले में कोई बात नहीं हुई है.' 1) हमने फैसला लिया है कि हम 100 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे, पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनने का प्रक्रिया शुरू कर दी है और हमने उम्मीदवार आवेदन पत्र भी जारी कर दिया है।1/2More Related News
