
UP Election 2022: मिशन यूपी के लिए मैदान में उतरेंगी Priyanka Gandhi, चुनाव तक लखनऊ में डालेंगी डेरा
Zee News
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) की तैयारियों के तहत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) चुनाव तक लखनऊ में कैंप करेंगी और ग्राउंड जीरो से पार्टी के लिए काम करेंगी.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के लिए सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है. इसी के तहत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) चुनाव तक लखनऊ में कैंप करेंगी. प्रियंका ग्राउंड जीरो से पार्टी के लिए काम करेंगी और कुछ यात्राएं भी निकालेंगी. यूपी कांग्रेस (UP Congress) सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की यात्रा की शुरुआत जुलाई में चित्रकूट से हो सकती है. पार्टी की प्रदेश इकाई प्रियंका गांधी के कार्यक्रमों को फाइनल करने में जुटी है.More Related News
