
UP Election 2022: भाजपा 9 अगस्त से 26 जनवरी तक करेगी 100 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन
Zee News
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सभी बैठकों में संगठन और सरकार की दृष्टि से सुझाव आये हैं. उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुखों (एक पन्ने पर जितने लोगों का नाम दर्ज हो सकता है, उतने लोगों का प्रभारी) का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने 100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की है. आगामी 9 अगस्त से 26 जनवरी के बीच अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई है और राज्य के सभी मंत्री, पार्टी के सांसदों और पदाधिकारियों की भी बैठक हुई.More Related News
