
UP Election: बनारस में मतदान से पहले चुनाव आयोग ने ऐसा क्या किया, जिसकी हर जगह हो रही चर्चा
Zee News
मतदाताओं को सोमवार को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों से एक विशेष निमंत्रण पत्र मिला है.
वाराणसीः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण का मतदान आज यानी की सोमवार को हो रहा है. इसी बीच पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मतदाताओं को मिला एक आमंत्रण पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है. सोशल मीडिया पर ये आमंत्रण पत्र काफी वायरल हो रहा है.
निर्वाचन अधिकारियों ने भेजा पत्र मतदाताओं को सोमवार को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों से एक विशेष निमंत्रण पत्र मिला है. भारत निर्वाचन आयोग के लोगो के साथ-साथ व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप) के लोगो के साथ यह निमंत्रण पत्र 'आमंत्रण पत्र लोकतंत्र का महापर्व' जिला निर्वाचन कार्यालय वाराणसी द्वारा जारी किया गया है.
More Related News
