
Up Coronavirus: उत्तर प्रदेश के डेढ़ दर्जन जिलों में 24 घंटों के दौरान नहीं हुई एक भी मौत
Zee News
मसलन पीक से रोजाना के संक्रमण में करीब 95 फीसद की कमी आ चुकी है. इसी तरह सक्रिय केसेज की तादाद सिमटकर 41214 पर आ गई. 29 मई को यह तादाद 46201 थी.
लखनऊ: यूपी में करीब डेढ़ दर्जन जिले ऐसे हैं जहां पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई. प्रयागराज, गोरखपुर और कुशीनगर को छोड़ दें तो इस दौरान बाकी जिलों में मरने वालों की तादाद इकाई में ही रही. उत्तर प्रदेश में कोरोना लगभग कंट्रोल में है. आंकड़े इसकी तस्दीक करते हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के नए मामले घटकर 1908 पर आ गए. दो माह में पहली बार यह तादाद 2000 के नीचे आई है. 24 अप्रैल को यह तादाद सबसे ज्यादा 38055 थी.More Related News
