
UP Corona Update: बीते 24 घंटे में 26 नए मरीज, 58 जिलों में नहीं मिला एक भी केस, एक्टिव केस में भी गिरावट
Zee News
र्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 408 रह गई है.
लखनऊ: प्रदेश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus in UP) की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है. इसके साथ-साथ जनजीवन भी तेजी से सामान्य हो रहा है. प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या के साथ ही मृत्यु दर में भी भारी कमी आई है. सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 26 नए मरीजों की पुष्टि हुई. इसी अवधि में 23 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए. अब तक 16 लाख 85 हजार 877 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं. रह गए इतने एक्टिव केस (Total Active Case in UP) वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 408 रह गई है. 24 घंटे में 2 लाख 33 हजार 350 सैंपल की टेस्टिंग हुई है. वहीं, अब तक प्रदेश में कुल 07 करोड़ 01 लाख 69 हजार से अधिक कोविड सैंपल की जांच की जा चुकी है. 6 करोड़ 24 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं. 5 करोड़ 26 लाख से अधिक प्रदेशवासियों को कम से कम वैक्सीन की एक डोज लग चुकी है. जल्द ही वैक्सीन की दोनों डोज प्राप्त करने वालों की संख्या एक करोड़ के पार हो जाएगी. बता दें कि शनिवार का दिन वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए आरक्षित रखा गया है.More Related News
