
UP Corona Update: बीते 24 घंटे में 25 नए मामले, 58 जिलों में नहीं मिला एक भी केस, 11 जिले कोरोना फ्री
Zee News
पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से किसी की भी मौत दर्ज़ नहीं की गई है. प्रदेश में दैनिक पॉजिटिविटी की दर 0.01% चल रही है. जबकि रिकवरी दर 98.6 फीसदी है.
लखनऊ: यूपी में कोरोना महामारी (Coronavirus in UP) की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है. प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या के साथ ही मृत्यु दर में भी भारी कमी आई है. शनिवार को उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 25 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 42 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं. अब तक करीब 17 लाख प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं. राहत! बीते 3 दिन से एक भी मौत नहीं अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से किसी की भी मौत दर्ज़ नहीं की गई है. बता दें कि बीते 3 दिनों से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है. कल प्रदेश में 2,38,888 सैंपल्स की जांच की गई. वहीं, अब तक 6,59, 89,652 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है. दैनिक पॉजिटिविटी की दर 0.01% चल रही है. जबकि रिकवरी दर 98.6 फीसदी है.More Related News
