
UP Corona Update: बीते 24 घंटे में 15,747 नए केस, 26 हजार ने कोरोना से जीती जंग, एक्टिव केस में भी गिरावट
Zee News
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि यूपी में एक्टिव केसेज की संख्या 2 लाख से नीचे आ गई है.
लखनऊ: यूपी में कोरोना का कहर अभी थमा नहीं है. हालांकि, प्रदेश में कोविड केसेज में लगातार कमी आ रही है. साथ ही रिकवर मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है. बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 15,747 नए केस सामने आए हैं, जबकि डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 26,000 है. वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 1,93,815 हैं. वहीं, कल कोविड-19 से 312 लोगों की मौत हुई है. एक्टिव केस में आई गिरावट शुक्रवार को उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि यूपी में एक्टिव केसेज की संख्या 2 लाख से नीचे आ गई है. पिछले 13 दिनों में एक्टिव केसेज की संख्या में 1,17,784 की गिरावट है. उन्होंने बताया कि 1 लाख से अधिक एक्टिव केसेस की कमी लाने वाला यूपी पहला प्रदेश है. वहीं, नए कोरोना केस में भी कमी आई. पिछले 24 घंटे में 263118 सैंपल टेस्ट हुए हैं. टेस्टिंग का कार्य लगातार जारी है.More Related News
