
UP Corona Curfew: सोमवार से कोरोना कर्फ्यू में और राहत, जानिए क्या है नया आदेश
Zee News
धार्मिक स्थलों में एक बार में 50 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने की इजाज़त नहीं है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी 75 जिलों में नाइट कर्फ्यू में 21 जून से दो घंटे की और छूट देने का फैसला किया है और अब हफ्ते में पांच दिन दुकान, बाजार, मॉल और रेस्तरां खुल सकेंगे. राज्य के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने शनिवार को कोरोना कर्फ्यू के नए दिशानिर्देश जारी किए. नए ऐलान के मुताबिक राज्य के सभी जिलों में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक निषिद्ध क्षेत्रों को छोड़कर सभी दुकान और बाजार खोलने की इजाज़त रहेगी और शनिवार व रविवार साप्ताहिक बंदी रहेगी. रेस्तरां और होटल सुबह सात बजे से रात 9 बजे तक 50 फीसद क्षमता के साथ खोलने की इजाज़त हफ्ते में पांच दिन रहेगी. प्रदेश में मॉल खोलने की इजाज़त सोमवार से शुक्रवार तक होगी.More Related News
