
UP Conversion Racket के मास्टरमाइंड का वीडियो आया सामने, हर महीने 15 से ज्यादा लोगों के धर्म परिवर्तन का दावा
Zee News
धर्मांतरण रैकेट (UP Conversion Racket) के मास्टरमाइंड उमर गौतम (Umar Gautam) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया है कि उसने खुद दिल्ली के जामिया स्थित इस्लामिक दवाह सेंटर में 1000 लोगों को धर्मांतरण से संबंधित डॉक्यूमेंट जारी किए हैं.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण रैकेट (UP Conversion Racket) के मास्टरमाइंड उमर गौतम (Umar Gautam) का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में उमर गौतम ने धर्मांतरण की बात कबूल की है और दावा किया है कि उसने खुद दिल्ली के जामिया स्थित इस्लामिक दवाह सेंटर में 1000 लोगों को धर्मांतरण से संबंधित डॉक्यूमेंट जारी किए हैं. वीडियो में उमर गौतम (Umar Gautam) ने दावा किया है कि इस्लामिक दवाह सेंटर (IDC) में हर महीने करीब 15 से ज्यादा लोगों के धर्मांतरण से संबंधित कागजात तैयार किए जाते हैं. इसके साथ ही उसने यह भी बताया है कि इस्लामिक दवाह सेंटर में पोलैंड, इंग्लैंण्ड, सिंगापुर और अमेरिका तक के लोंगों का धर्मांतरण हुआ है.More Related News
