
UP conversion case: धर्मांतरण से जुड़े मामले में ED की कार्रवाई, दिल्ली-यूपी में कई जगहों पर की छापेमारी
Zee News
आज ईडी ने दिल्ली के कई जगहों पर कार्रवाई की, उनमें आईडीसी का दफ्तर और साथ ही मोहम्मद उमर गौतम और मुफ्ती काजी जहांगीर कासमी के घर भी शामिल हैं.
नई दिल्ली: एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने उत्तर प्रदेश में कई मूक-बधिर स्टूडेंट्स और गरीब लोगों के कथित तौर पर धर्मांतरण और गैर मुल्क से धन मिलने के हालिया मामले में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर शनिवार को छापेमारी की. मरकज़ी जांच एजेंसी एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने पिछले माह मनी लॉन्ड्रिंग प्रिवेंशन एक्ट के प्रोविजन्स के तहत एक मुज्रिमाना मामला दर्ज किया था. यूपी पुलिस की ATS ने इस मामले का इंकिशाफ किया था और एजेंसी फिलहाल इसकी जांच कर रही है.More Related News
