
Up Board Result: आज आएंगो यूपी बोर्ड के नतीजे, नहीं रोल नंबर तो इस तरह करें चेक
Zee News
UP Board 10th and 12th Result 2021 में इस इंटर्नल एसेस्मेंट के आधार पर नतीजों का ऐलान किया जा रहा है. इसलिए इस बार बेस्ट परफॉर्मेंस वाले स्टूडेंट्स की भी मेरिट जारी नहीं होगी.
नई दिल्ली: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट (UP Board 10th-12th Result) की राह देख रहे छात्रों और उनके परिवार वालों का आज इंतेजार खत्म होने जा रहा है. आज यानी शनिवार को बोर्ड की तरफ से दोपहर 3:30 बजे रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. रिजल्ट चेक करने के लिए आपके results. upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जा सकते हैं. UP Board 10th and 12th Result 2021 में इस इंटर्नल एसेस्मेंट के आधार पर नतीजों का ऐलान किया जा रहा है. इसलिए इस बार बेस्ट परफॉर्मेंस वाले स्टूडेंट्स की भी मेरिट जारी नहीं होगी. इसके अलावा कोई छात्र नंबर्स के खुश नहीं है तो उसके पास एग्जाम देने का मौका होगा. ऐसे छात्रों को बोर्ड के ज़रिए आयोजित किए जाने वाले ऑफलाइन एग्जाम में बैठने का मौका दिया जाएगा. इसके लिए कोई एग्जाम फीस भी नहीं होगी.More Related News
