
UP Board Exam 2021 Updates: दसवीं के बोर्ड एग्जाम रद्द हुए, डिप्टी सीएम Dr Dinesh Sharma ने किया ऐलान
Zee News
देश में कहर ढा रही कोरोना महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए यूपी सरकार ने 10वीं के बोर्ड एग्जाम (UP Board Exam 2021) रद्द करने की घोषणा की है.
लखनऊ: देश में कहर ढा रही कोरोना महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए यूपी सरकार ने 10वीं के बोर्ड एग्जाम (UP Board Exam 2021) रद्द करने की घोषणा की है. इस साल 10वीं की परीक्षा में बैठने वाले सभी स्टूडेंट्स को औसत अंक देकर अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा. राज्य के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा (Dr Dinesh Sharma) ने कहा कि इस साल महामारी के हालात को देखते हुए यूपी बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षा निरस्त (UP Board Exam Updates) कर दी गई है. इस फैसले से 10वीं के एग्जाम में बैठने वाले 29 लाख 94 हजार 312 बच्चों को फायदा होगा. उन्होंने बताया कि कक्षा 10वीं के बच्चों को कक्षा 11वीं प्रमोट करने के लिए उत्तर प्रदेश मध्यमिक शिक्षा परिषद को गाइडलाइन बनाने के निर्देश दिए गए हैं.More Related News
