
UP board 10th/12th Result 2021: इंटर में कैसे फेल हो गए 2 फीसदी छात्र, जानिए वजह
Zee News
UP board 10th/12th Result 2021 Live: यूपी बोर्ड ने बताया है कि मूल्यांकन नीति में जिन छात्रों के पिछले परीक्षाओं के मार्क्स का योग न्यूनतम पासिंग मार्क्स से कम हैं, लेकिन आंतरिक मूल्यांकन में पास हुए हैं उन्हें बोर्ड ने उत्तीर्ण घोषित किया है.
लखनऊः UPMSP UP Board 10th\12th Result 2021 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2021 घोषित हुआ. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 31 जुलाई 2021 को दोपहर 3.30 बजे यूपी बोर्ड परिणाम 2021 घोषित कर दिए हैं. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट (UPMSP 10th 12th Result 2021) चेक कर सकते हैं. लेकिन इसी बीच चर्चा हो रही है उन छात्रों की जो परीक्षा में फेल हो गए हैं. बोर्ड की ओर से साफ किया गया था कि रिजल्ट तनावपूर्ण नहीं होगा. इसके साथ ही नई शिक्षा नीति भी कौशल के साथ संपूर्ण विकास की बात करती है. ऐसे में परिणाम में कुछ छात्रों का फेल होना खटक रहा है.More Related News
