
UP-Bihar के मजदूरों से भरी ट्रेन पर हमले की योजना बना रहा पाकिस्तान, अलर्ट जारी
Zee News
जानकारी के मुताबिक ISI के आतंकियों से जुड़े ऑपरेटिव ने पंजाब में एक आतंकी को टाइमर के साथ बम देने की बात कही है. साथ ही कहा है कि वो इसके तारों को जोड़कर उन ट्रेनों में बम लगाए, जिनसे यूपी-बिहार के मजदूर सफर करते हैं
नई दिल्ली: भारत से हर मुद्दे पर शिकस्त का सामना करने वाला पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. भारतीय इंटेलीजेंस एजेंसियों ने बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (इंटर-सर्विसेस इंटेलीजेंस) भारत में एक और घिनौनी करतूत को अंजाम देने की फिराक में है लेकिन भारतीय इंटेलीजेंस ने पाकिस्तान की इस हरकत पर भी पानी फेर दिया है. इंटेलीजेंस एजेंसियों ने खुफिया जानकारी के आधार पर बताया है कि आईएसआई (इंटर-सर्विसेस इंटेलीजेंस) के एक ऑपरेटिव ने एक आतंकवादी से उन ट्रेनों (Trains) को निशाना बनाने के लिए कहा है, जिनमें उत्तर प्रदेश और बिहार के मज़दूर सफर करते हैं. इसे लेकर संबंधित एजेंसियों को अलर्ट (Alert) भी कर दिया गया है.More Related News
