
UP Assembly Election 2022 की तैयारी में जुटे Akhilesh Yadav, बताया किन मुद्दों पर लड़ेंगे चुनाव
Zee News
समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) यूपी में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) की तैयारियों में जुट गए हैं. वे किन मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे, उन्होंने इसका संकेत भी दे दिया है.
लखनऊ: यूपी में अगले साल विधान सभा के चुनाव (UP Assembly Election 2022) होने हैं. समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी इसके लिए तैयारियों में जुट गए हैं. वर्ष 2012 में साइकल से किए गए यूपी भ्रमण की तरह इस बार भी वे यूपी के दौरे पर निकल पड़े हैं. इस बार यूपी भ्रमण के लिए उन्होंने क्रांतिरथ तैयार करवाया है. अखिलेश यादव बुधवार को उन्नाव जिले में पहुंचे. जहां उन्होंने निषाद समुदाय के बड़े नेता रहे मनोहर लाल की प्रतिमा का अनावरण किया.More Related News
