
UP: 8वीं तक के सभी स्कूल 31 मार्च तक बंद, 9 से 12वीं तक के लिए भी यह है आदेश
Zee News
हालांकि अन्य शैक्षणिक संस्थाओं जैसे डिग्री कॉलेज में अगर परीक्षाएं चल रही हैं. वो पहले की तरह चलती रहेंगी.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को एक मीटिंग के बड़ा फैसला लिया. सरकार ने राज्य के 8वीं तक के सभी स्कूलों को 31 मार्च तक के लिए बंद करने का ऐलान कर दिया है. वहीं 9 से 12वीं तक के स्कूलों को 25 से 31 मार्च तक के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है. श्री जी ने अपने सरकारी आवास, लखनऊ पर प्रदेश में कोविड-19 की रोकथाम के लिए रणनीति के सम्बन्ध में बैठक की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।More Related News
