
UP: 1 जुलाई से खुलेंगे क्लास 1 से क्लास 8 तक के स्कूल, बच्चों को आने की इजाज़त नहीं
Zee News
उत्तर प्रदेश हुकूमत ने कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए स्कूलों को खोलने की इजाज़त दी है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए हुकूमत ने 1 जुलाई से क्लास 1 से क्लास 8 तक के तमाम स्कूलों को खोलने की इजाज़त दे दी है. सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि इन स्कूलों में फिलहाल बच्चों को आने की इजाज़ नहीं दी जाएगी, बल्कि स्कूल मैनेजमेंट एजुकेशन और नॉन अकेडमिट कामों के लिए अपने टीचर्स और मुलाज़िमों को ज़रूरत के मुताबिक बुलाएगा. यूपी हुकूमत ने कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए स्कूलों को खोलने की इजाज़त दी है, वहीं स्कूलों में कोरोना गाइडलाइंस पर सख्ती से पालन करने का हुक्म दिया गया है. इससे पहले हुकूमत की तरफ से सूबे के तमाम स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था.More Related News
