
UP: सीएम Yogi Adityanath का दावा, राज्य के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं
Zee News
उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन को लेकर मच रहे हाहाकार के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि राज्य में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है बल्कि असल समस्या कालाबाजारी की है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने राज्य में मेडिकल ऑक्सीजन (Oxygen) की किसी कमी से इनकार किया है. उन्होंने शनिवार को दावा किया कि प्रदेश के किसी भी निजी या सरकारी कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है. मुख्यमंत्री योगी शनिवार को विभिन्न अखबारों के संपादकों के साथ ऑनलाइन बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा, 'प्रदेश के किसी भी कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है. समस्या कालाबाजारी और जमाखोरी की है, जिससे सख्ती से निपटा जाएगा.' उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न संस्थानों के साथ मिलकर इस जीवन रक्षक गैस के संबंध में ऑडिट करेगी.More Related News
