
UP साधने के लिए कांग्रेस की 'प्रतिज्ञा यात्रा', 12000 KM नापकर पार्टी कहेगी- 'हम वचन निभाएंगे'
Zee News
यात्रा हर बड़े कस्बे से होकर गुजरेगी. प्रियंका गांधी ने इस यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दी है. इस यात्रा के रूट और मुद्दों पर सलाहकार और रणनीति कमेटी के सदस्यों से सलाह ले रही हैं.
लखनऊ: कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठकें कर रही हैं. इन बैठकों का मकसद है उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को उसका खोया जनाधार कैसे वापस दिलाया जाए, इसके लिए क्या रणनीति होनी चाहिए. लखनऊ में पार्टी के राज्य मुख्यालय में प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित गोविन्द वल्लभ पंत की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की और विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर अपनी योजना साझा की.More Related News
