
UP: सहारनपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदला, मां शाकंभरी विश्वविद्यालय रखा गया
Zee News
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने एक बयान जारी कर कहा कि देवी शाकंभरी देवी का प्राचीन मंदिर सहारनपुर जिले में स्थित है, जो भारत के प्रसिद्ध शक्ति पीठों में से एक है.
लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने सहारनपुर स्टेट यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर मां शाकंभरी विश्वविद्यालय कर दिया है. उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2021 गुरुवार को राज्य विधानसभा में पास हो गया. इसके तहत विश्वविद्यालय का नाम बदलने का प्रावधान को रखा गया है. डिप्टी सीएम ने दी जानकारी बाद में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने एक बयान जारी कर कहा कि देवी शाकंभरी देवी का प्राचीन मंदिर सहारनपुर जिले में स्थित है, जो भारत के प्रसिद्ध शक्ति पीठों में से एक है. आम जनता में मां शाकंभरी देवी के प्रति अटूट श्रद्धा है. राज्य सरकार द्वारा स्थापित सहारनपुर स्टेट यूनिवर्सिटी को मां शाकंभरी देवी को समर्पित करते हुए आम जनता की भावनाओं के अनुरूप उक्त विश्वविद्यालय का नाम उन्हीं के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है.More Related News
