
UP: ससुराल पहुंची Bride ने गाड़ी से उतरते ही जड़ा दूल्हे को मारा चांटा, फिर लौट गई मायके
Zee News
Newly wed bride slapped husband at Jaunpur: जिले के शादी समारोह के दौरान बवाल मचने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. 10 दिन पहले जयमाला के दौरान गुस्साए दूल्हे ने दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिया. वहीं ताजा मामले में दुल्हन ने दूल्हे को चांटा रसीद किया और अपने घर लौट गई.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (UP) के जौनपुर (Jaunpur) जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक नई नवेली दुल्हन (Newly wed bride) ने ससुराल पहुंचने के बाद गाड़ी से उतरते ही दूल्हे के चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिया. वो इतने पर ही नहीं रुकी उसने दुल्हन का लिवास उतारा और सादे कपड़ों में ही मायके लौट गई. बात बिगड़ी तो पुलिस तक पहुंची. थाने पर घंटो तक चली समझाइश के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकला. पुलिस ते मुताबिक घटनाक्रम जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के लवायन गांव में बीते रविवार को सामने आया. जहां दुल्हन ने अपने स्वागत की तैयारियों और मंगलगान के बीच इस हरकत को अंजाम देते हुए पूरे गांव में सनसनी फैला दी. नई बहू की करतूत की खबर पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैली और अभी तक कयासों का दौर जारी है. हांलाकि ये मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है.More Related News
