)
UP: 'समाजवादी पार्टी को वोट देने से मना किया तो बेटी को जहर देकर मार डाला', प्रशांत यादव पर पिता का आरोप
Zee News
UP by-election News: महिला के परिवार ने दावा किया कि हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था. उन्होंने करहल में हुए अपराध के पीछे राजनीतिक मकसद का भी आरोप लगाया, जहां बुधवार को मतदान हुआ.
Mainpuri Dalit Woman Murdered: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक 23 वर्षीय दलित महिला मृत पाई गई. मृतका के परिवार ने आरोप लगाया है कि करहल विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने से इनकार करने पर उसकी हत्या कर दी गई. जनपद मैनपुरी की विधानसभा करहल में सपाई प्रशांत यादव व उसके साथियों ने मिलकर एक दलित बेटी की नृशंस हत्या कर दी। हत्या सिर्फ इसलिए कि दलित बेटी ने साइकिल पर वोट देने से मना कर दिया था।
मतदान करने से पहले एक पिता की असहनीय पीड़ा आप भी जरूर सुनें…
More Related News
