
UP: संजय निषाद की CM Yogi और केशव मौर्य से मुलाकात, UP चुनाव से पहले की ये मांग
Zee News
उत्तर प्रदेश विधान सभा (UP Vidhan Sabha) में निषाद पार्टी का एक विधायक है जबकि संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद संत कबीर नगर से भाजपा के सांसद हैं.
लखनऊ: भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा (JP Nadda) से हाल में मुलाकात करके लौटे निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनाव में खुद को उपमुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किए जाने की मांग कर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी. संजय निषाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और डिप्टी सीएम केशव मौर्य (Keshav Prasad Maurya) से भी मुलाकात की है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से मुलाकात के बाद निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने कहा, 'मुख्यमंत्री ने मुझसे कहा है कि हमारी मांगें पूरी की जाएंगी. मेरे और मेरे समाज के खिलाफ लगे केस वापस लेने के लिए दोबारा जांच का आश्वासन दिया है. मैंने सीएम से आरक्षण का वादा पूरा करने की मांग की.' संजय निषाद ने कहा, सीएम योगी ने उनसे 2022 की तैयारी करने के लिए भी कहा है. हम हमेशा बीजेपी के साथ रहे हैं और हम उनके साथ रहेंगे. सीटें देने का अधिकार बीजेपी का है, वो बड़ी पार्टी है.More Related News
