
UP विधानसभा चुनाव से पहले BJP चल सकती है आरक्षण का दांव, तैयारी में जुटी योगी सरकार
Zee News
जानकारी के मुताबिक दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुतलाकात में निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद और उनके बेटे प्रवीण निषाद को यह आश्वासन दिया गया है.
लखनऊ: योगी सरकार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों को चित करने के लिए एक मास्टर स्ट्रोक खेल सकती है. सूत्रों की मानें तो पिछड़े और अतिपिछड़ों को अपने पक्ष में करने की विपक्षी दलों के प्रयास को विफल करने के लिए मोदी और योगी सरकार उपजातियों और 17 अतिपिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कर सकती है. इनमें 14 उपजातियां निषाद समाज की हैं. भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व से संजय निषाद की मुलाकात जानकारी के मुताबिक दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुतलाकात में निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद और उनके बेटे प्रवीण निषाद को यह आश्वासन दिया गया है. निषाद पार्टी के नेता दावा करते हैं कि उनके समाज की आबादी उत्तर प्रदेश में 13 फीसदी है, जो करीब 160 विधानसभा सीटों को प्रभावित करते हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां इस जाति-वर्ग को अपने साथ जोड़ने के लिए प्रयासरत हैं.More Related News
