
UP विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर का निधन, मायावती-कल्याण-मुलायम कैबिनेट में रहे मंत्री
Zee News
सुखदेव राजभर लालगंज क्षेत्र से चार बार विधायक रहे. उन्होंने अपना पहला चुनाव साल 1991 के विधान सभा चुनाव में भाजपा के नरेन्द्र सिंह को 24 मतों से पराजित कर जीता और विधायक बने थे. 1993 में सपा-बसपा गठबंधन की सरकार में मंत्री बने.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और दीदारगंज से बसपा विधायक सुखदेव राजभर का सोमवार रात 8:30 बजे निधन हो गया. उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहीं पर इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली. सुखदेव राजभर मायावती के साथ ही मुलायम और कल्याण सिंह की सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे. इस वरिष्ठ नेता के निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुख जताया है. उत्तर प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं माननीय विधायक श्री सुखदेव राजभर जी का निधन अत्यंत दुःखद है। अत्यंत दु:खद!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ''उत्तर प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं माननीय विधायक श्री सुखदेव राजभर जी का निधन अत्यंत दुःखद है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!'' यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राजनेता श्री सुखदेव राजभर जी का निधन अपूरणीय क्षति।
