
UP: रक्षा बंधन से पहले बरेली में बैन हुआ चीनी मांझा, खरीदने और बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
Zee News
उत्तर प्रदेश के बरेली क्षेत्र में आने वाले कुछ जिलों में चीनी मांझे को बैन कर दिया गया है. आदेश मिलने के बाद अब प्रतिबंधित मांझा खरीदने और बेचने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बरेली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिलों में चीनी मांझा की खरीद, बिक्री, और भंडारण करने वालों पर अब पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया जाएगा. आदेश जारी करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) (बरेली जोन), अविनाश चंद्र ने पुलिस विभाग को आदेश की घोषणा उन क्षेत्रों में करने का निर्देश दिया गया है, जहां लोग समूह में पतंग उड़ाते हैं और चीनी मांझा के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करते हैं. ठीक रक्षा बंधन से पहले आया आदेशMore Related News
