
UP: योगी सरकार का बड़ा फैसला, मथुरा-वृंदावन में 10KM का इलाका तीर्थस्थल घोषित; नहीं होगी शराब-मीट की बिक्री
Zee News
मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को केंद्र मानते हुए 10KM के इलाके को तीर्थ स्थल घोषित कर दिया गया है. सीएम योगी ने कहा कि इस दायरे में आने वाले 22 निगम वार्ड्स में शराब और मीट की बिक्री पर पाबंदी रहेगी.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के अवसर पर एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा के वृंदावन के 10KM को तीर्थ स्थल घोषित किया है. तीर्थ स्थल क्षेत्र में शराब और मांस की बिक्री नहीं होगी. इस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है. ब्रज में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए भाजपा सरकार ने यह फैसला लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा दौरे पर लोगों से किया गया वादा आज पूरा कर दिया है. उनके निर्देश पर उत्तर प्रदेश शासन ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान ब्रज में मांस व मदिरा की बिक्री पर पाबंदी लगा दी है.सीएम योगी ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है. इसमें लिखा है कि, 'मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्म स्थल को केंद्र में रखकर 10 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के कुल 22 नगर निगम वार्ड तथा क्षेत्र को तीर्थ स्थल के रूप में घोषित किया है. इस क्षेत्र में मांस-मदिरा की बिक्री प्रतिबंधित होगी.'More Related News
