
UP: योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- राम भक्तों पर गोली चलाने वालों को जनता बर्दाश्त न करे
Zee News
संतकबीरनगर में नवनिर्मित जिला जेल का उद्घाटन करने के बाद योगी ने अपने संबोधन में कहा कि संत कबीर नगर जिले को अस्तित्व में आए 24 साल हो चुके हैं लेकिन यहां राजनीति से प्रेरित परियोजनाओं की घोषणाओं के अलावा कुछ भी नहीं किया गया है .
गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर और संतकबीरनगर जिलों में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया तथा विपक्षी दलों-खासकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राम भक्तों पर गोली चलाने वाली तालिबान समर्थक जातिवादी-वंशवादी मानसिकता को प्रदेश की जनता कतई बर्दाश्त न करे . योगी ने किया ये ट्वीट कुशीनगर और संतकबीरनगर के दौरे पर पहुंचे योगी ने ट्वीट किया कि राम भक्तों पर गोली चलाने वाली तालिबान समर्थक जातिवादी-वंशवादी मानसिकता को प्रदेश की जनता कतई बर्दाश्त न करे . याद रखिएगा,बिच्छू कहीं भी होगा तो डसेगा . योगी ने रविवार को कुशीनगर में 281 करोड़ से ज्यादा लागत के राजकीय मेडिकल कॉलेज और 310 करोड़ से अधिक की लागत की अन्य 96 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 14 करोड़ से अधिक की 11 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया जबकि संतकबीरनगर जिले में उन्होंने 219 करोड़ रुपये की 106 परियोजनाओं का उद्घाटन और 26 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया .More Related News
