
UP : योगी कैबिनेट का होगा विस्तार, विधानसभा चुनावों से पहले साधे जा सकते हैं जातीय समीकरण
NDTV India
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए योगी कैबिनेट का विस्तार होना अब लगभग तय माना जा रहा है.
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़े फेरबदल देखने को मिल रहे हैं. इस क्रम में भाजपा ने यूपी में बड़ा फैसला लिया है. आने वाले दिनों में योगी कैबिनेट का विस्तार होना अब लगभग तय हो गया है. योगी मंत्रीपरिषद विस्तार को केंद्रीय आलाकमान ने हरी झंडी भी दे दी है. सूत्रों की मानें तो आने वाले कुछ ही दिनों में मंत्रिपरिषद का विस्तार हो सकता है. मंत्रि परिषद के इस विस्तार में खाली जगहों को भरा जाएगा. कोरोना महामारी के कारण कुछ मंत्रियों के निधन के बाद से कई पद रिक्त चल रहे हैं. फिलहाल सात मंत्री पद खाली हैं.More Related News

ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध संकट पर मोदी सरकार का मास्टरप्लान, तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
सरकार का 3-लेयर एक्शन प्लान- अभी राहत, आगे सुरक्षा और भविष्य की तैयारी












