
UP में Block Pramukh के लिए Voting शुरू, 3 बजे से होगी मतगणना, आज ही आएंगे Result
Zee News
यूपी (UP) में 476 सीटों पर ब्लॉक प्रमुख (Block Pramukh) चुनने के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है. 3 बजे तक मतदान होने के बाद मतगणना शुरू होगी और नतीजे भी आज ही घोषित किए जाएंगे.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 476 ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव के लिए शनिवार सुबह 11 बजे से मतदान (Voting) शुरू हो गया है, जो कि दोपहर 3 बजे तक चलेगा. इसके बाद आज ही मतगणना (Counting) के नतीजे (Results) भी घोषित कर दिए जाएंगे. 825 ब्लॉक प्रमुखों में से 349 निर्विरोध चुन लिए गए थे, जिसके बाद 476 सीटों के लिए वोटिंग कराई जा रही है. उत्तर प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि राज्य में 825 ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव की प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हो गई थी. इसी दिन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए और शुक्रवार को नामांकन पत्र वापस लिए गए. जिसके बाद शनिवार को मतदान कराया जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि 825 ब्लॉक प्रमुखों के पदों के लिए कुल 1,718 नामांकन मिले थे जिनमें से 68 नामांकन रद्द किए गए और 187 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिये थे. इसके बाद अब मैदान में कुल 1,710 वैध उम्मीदवार हैं.More Related News
