
UP में 4 जुलाई को रोपित किए जाएंगे 25 करोड़ पौधे, CM योगी और राज्यपाल इन जिलों में होंगे शामिल
Zee News
प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत वर्ष 2021 में 30 करोड़ पौधों को रोपित करने का लक्ष्य है
लखनऊ: प्रदेश में रविवार 4 जुलाई को एक दिन में 25 करोड़ पौधे रोपित किए जाएंगे. राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल झांसी जिले में तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुल्तानपुर में इस मौके पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे. सभी जिलों के प्रभारी मंत्रिगण अपने-अपने जनपद में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. 2021 में 30 करोड़ पौधों को रोपित करने का लक्ष्य राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत वर्ष 2021 में 30 करोड़ पौधों को रोपित करने का लक्ष्य है. इसके अन्तर्गत 25 करोड़ पौधे 4 जुलाई को तथा बाकी 05 करोड़ पौधों को जुलाई में वर्षा के अनुसार रोपित किया जाना लक्षित है. प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए शासन ने वरिष्ठ अधिकारियों को जनपदवार नोडल अधिकारी नामित किया गया है.More Related News
