
UP में 10 IPS अफसरों के तबादले, करीब 1.5 साल तक निलंबित रहे वैभव कृष्ण को भी मिली पोस्टिंग
Zee News
साइड लाइन में शामिल 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी वैभव कृष्ण को भी नई पोस्टिंग मिली है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को 10 आईपीएस अफसरों (IPS Officers) के तबादले (Transfer) कर दिए हैं. इनमें से कई अधिकारी प्रतीक्षा सूची में डाले गए थे, जिन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गुरुवार को तैनाती दी गई है. ये सभी ऑफिसर प्रतीक्षा सूची में डाले जाने के बाद डीजी ऑफिस में अटैच थे. इसमें साइड लाइन में शामिल 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी वैभव कृष्ण को भी नई पोस्टिंग मिली है. नीचे देखें पूरी लिस्ट 1. विश्वजीत महापात्रा- पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा 2. सतीश चंद्र माथुर- पुलिस उप महानिदेशक, नियम एवं ग्रंथ 3. एन. रविंदर- अपर पुलिस महानिदेशक, विजिलेंस 4. धर्मेंद्र यादव- पुलिस उप महानिरीक्षक, यातायात लखनऊ 5. सुनील कुमार गुप्ता- पुलिस उप महानिरीक्षक, वाइटल इंस्टॉलेशन, सुरक्षा शाखी लखनऊMore Related News
