
UP में 1 जून से टीकाकरण का महाअभियान, 30 दिन में वैक्सीन की 1 करोड़ डोज लगाने का लक्ष्य
Zee News
योगी सरकार ने 'मिशन जून' के तहत वैक्सीन की एक करोड़ डोज लगाने का लक्ष्य तय किया गया. इसके लिए पुख्ता तैयारियां की गई हैं. सरकारी व निजी अस्पतालों के अलावा कार्यालयों में भी टीकाकरण केंद्र बनाए जा रहे हैं.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी 1 जून से सभी 75 जिलों में 18 से 44 वर्ष तक की आयु वाले लोगों को टीका लगाया जाएगा. अभी इस एज ग्रुज को सिर्फ 23 जिलों में ही वैक्सीन लगाई जा रही है. योगी सरकार ने 'मिशन जून' के तहत वैक्सीन की एक करोड़ डोज लगाने का लक्ष्य तय किया गया. इसके लिए पुख्ता तैयारियां की गई हैं. सरकारी व निजी अस्पतालों के अलावा कार्यालयों में भी टीकाकरण केंद्र बनाए जा रहे हैं.More Related News
