
UP में हैंडपम्प भी हिन्दू-मुस्लिम हो गया? तंग आकर पंडित परिवार ने दी पलायन की धमकी
Zee News
यूपी के सहारनपुर में हैंडपम्प विवाद ने तूल पकड़ लिया है. तंग आकर हिन्दू परिवार ने पलायन की धमकी दी. प्रशासन ने कहा कि किसी दूसरी जगह पर हैंडपम्प लगाएंगे.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में कट्टरपंथियों और नफरती गैंग की मजहबी साजिश से पर्दा उठ गया है. हैंडपम्प विवाद में हिन्दू-मुस्लिम वाली सोच बेनकाब हो गई. पहले मजहब का जहर घोला गया और अब हिन्दुओं को पलायन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है. यूपी के सहारनपुर में भी हिन्दू परिवारों में खौफ का माहौल है. हिन्दुओं को धमकाया जा रहा हैस लिहाजा हिन्दू समाज के लोग अब पलायन को ही आखिरी रास्ता मान रहे हैं.More Related News
