
UP में सबसे पहले Corona मुक्त हुआ Mahoba, काम आया 'ट्रिपल टी' फॉर्मूला
Zee News
उत्तर प्रदेश का महोबा (Mahoba Uttar Pradesh) सबसे पहले कोरोना मुक्त होने वाला जिला बन गया है. महोबा में पिछले एक हफ्ते से एक भी नया संक्रमण का मामला सामने नहीं आया.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना (Corona Uttar Pradesh) की चाल मन्द पड़ने लगी है. राज्य का महोबा जनपद आज 'कोरोना मुक्त' हो गया है. कोरोना मुक्त हुए महोबा में अब एक भी संक्रमित मरीज नहीं हैं. इस जनपद के कोरोना संक्रमित सभी मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक महोबा में चार मई को एक्टिव केसों की संख्या एक हजार थी और प्रतिदिन यहां 125 से 150 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आते थे. स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर, निगरानी समितियों, स्थानीय प्रशासन सहित सभी जनपदवासियों के सामूहिक प्रयासों से महज ढाई माह में एक्टिव केस और कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या जीरो हो गई है.More Related News
