
UP में रिकॉर्ड 12 हजार से ज्यादा कोरोना के केस, एक तिहाई मामले सिर्फ लखनऊ में मिले
NDTV India
पिछले 24 घंटे में 4059 नए मामले सामने आए हैं, और संक्रमण से 23 मरीजों की मौत हुई है. वहीं, 1301 मरीजों की कुल मौतें हुईं हैं. इसके अलावा राज्य के बाकी शहरों में भी कोरोना के मामलों में हालात ज्यादा अच्छे नहीं हैं. प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर में भी कोरोना के नए मामले तेजी से लगातार बढ़ रहे हैं.
उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में कोविड-19 से 48 और लोगों की मौत हुई है जबकि 12,787 लोग वायरस से संक्रमित मिले हैं. अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 9085 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव केस 58,801 है. कोरोना से सबसे ज्यादा हालात राजधानी लखनऊ में बेकाबू है. यहां पिछले सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं.











