
UP में मुहर्रम पर नहीं निकलेगा जुलूस और ताजिया, शिया धर्मगुरु ने बताया तुगलकी फरमान
Zee News
निर्देश में कहा गया है कि 19 अगस्त को मोहर्रम पर कोई जुलूस या ताजिया नहीं निकाला जा सकेगा.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुहर्रम (Muharram) को लेकर रविवार को गाइडलाइन जारी कर दी गई है. डीजीपी मुकुल गोयल ने मोहर्रम को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं. निर्देश में कहा गया है कि 19 अगस्त को मोहर्रम पर कोई जुलूस या ताजिया नहीं निकाला जा सकेगा. वहीं, इस सर्कुलर के एक हिस्से की भाषा को लेकर शिया समुदाय में नाराजगी है. उन्होंने इसको बगदादी फरमान कर दिया है. शिया धर्मगुरु का आरोप है कि सर्कुलर में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है. शिया धर्मगुरुओं का कहना है कि सर्कुलर में पुलिस-प्रशासन ने गलत भाषा का इस्तेमाल किया गया है.More Related News
